Home बिहार औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण ने देव प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की...

औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण ने देव प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की उठाई मांग

173
0
Aurangabad MLA Trivikram Narayan raised the demand for opening a degree college in Dev block.

औरंगाबाद: बिहार विधान सभा का मंगलवार को छठवां दिन रहा इस दौरान विभिन्न विधानसभा के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी. इधर औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भी अपने क्षेत्र में विकास को लेकर मांग उठाई. त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सदन में औरंगाबाद के देव प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि देव प्रखंड में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने से स्थानिय लोगों को औरंगाबाद आना पड़ता है. इससे सबसे ज्यादा लडकियों को दिक्कते आती ही. बता दें कि त्रिविक्रम नारायण सिंह अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ साथ शिक्षा को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसे प्राथमिक के तौर पर देख रहे हैं. औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज को लेकर भी लगातार प्रयास कर रहे हैं. मंगलवार को सदन में भी औरंगाबाद के देव में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग उठाई.

GNSU Admission Open 2026