Home बिहार एशिया रग्बी U-20 सेवेंस चैंपियनशिप: चीन ने 8 अंकों से हांगकांग को...

एशिया रग्बी U-20 सेवेंस चैंपियनशिप: चीन ने 8 अंकों से हांगकांग को हराकर खिताब जीता

458
0
Asia Rugby U-20 Sevens Championship: China beats Hong Kong by 8 points to win title

राजगीर: बिहार के राजगीर खेल परिसर में आयोजित एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप का समापन रोमांचक अंदाज में हुआ। फाइनल मुकाबले में चीन ने हांगकांग को 29-21 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस खेल में शामिल तमाम प्रतिभागियों और विजेता टीम सबको बधाई दी है। बता दें, फाइनल मैच की शुरुआत में चीन की टीम ने शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। पहले हाफ में चीनी खिलाड़ियों ने लगातार तीन गोल दागकर अपनी मजबूत स्थिति बनाई। टीम ने पहले गोल से 5 अंक, दूसरे से 7 अंक और तीसरे से पुनः 5 अंक हासिल कर हाफ टाइम तक कुल 17 अंक का स्कोर बनाया। दूसरी तरफ हांगकांग की टीम को पहले हाफ में कोई सफलता नहीं मिली और वे अपना खाता तक नहीं खोल सके।

यह स्थिति हांगकांग के लिए चुनौतीपूर्ण थी। दूसरे हाफ में हांगकांग ने वापसी की कोशिश की। टीम ने शुरुआती गोल से 7 अंक हासिल किए। मैच के अंतिम दो मिनट से पहले हांगकांग ने एक और शानदार गोल दागा, जिससे उन्हें 7 अंक और मिले। इस समय तक मैच में रोमांच अपने चरम पर था। हालांकि, चीन की टीम ने दबाव को संभालते हुए जवाबी हमला किया और 7 अंक का गोल दागकर अपना स्कोर 24 अंक तक पहुंचाया। मैच के अंतिम मिनट में चीन ने एक और गोल से 5 अंक जोड़े, जबकि हांगकांग ने अंतिम क्षणों में 7 अंक का गोल दागा। अंततः चीन ने 29 अंक और हांगकांग ने 21 अंक के साथ मैच समाप्त किया। चीन ने 8 अंकों के अंतर से विजय पताका लहराई। इस खास मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X एक पोस्ट करते हुए बधाई दी है। बिहार में पहली बार राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में आयोजित ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 में भारत की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

GNSU Admission Open 2026

इस टीम में बिहार की चार बेटियां भी थीं, जिन्होंने पूरे राज्य का मान बढ़ाया, जो देश और राज्य के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। साथ ही इस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में विजेता हांगकांग और उपविजेता श्रीलंका, तथा महिला वर्ग में विजेता चीन और उपविजेता हांगकांग को हार्दिक बधाई। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी देशों एवं उनके खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्रीलंका और हांगकांग के बीच हुए गोल्ड पदक मैच में हांगकांग ने शानदार प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक 19 अंक हासिल करने वाली हांगकांग की टीम ने अंततः 33 अंकों के साथ जीत दर्ज की। श्रीलंका की टीम पूरे मैच में एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी। लड़कियों की श्रेणी में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भारत ने उज़्बेकिस्तान को 12-5 से हराया। भारतीय टीम ने संतुलित खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।एक अन्य तृतीय स्थान मैच में मलेशिया ने चीन को 19-7 से हराकर अपनी जीत दर्ज की।






GNSU Admission Open 2026