Home बिहार गया में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन, पिंडदान व एकादश भागवत कथा...

गया में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन, पिंडदान व एकादश भागवत कथा का होगा आयोजन

459
0
Arrival of Dhirendra Krishna Shastri in Gaya, Pinddaan and Ekadasha Bhagwat Katha will be organized

गया जी: पितृपक्ष मेले के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 10 सितंबर को गया जी पहुंचेंगे। वे यहां अपने शिष्यों के साथ पितरों की आत्मशांति के लिए पिंडदान, तर्पण और त्रिपिंडी श्राद्ध कराएंगे। साथ ही एकादश भागवत कथा का आयोजन भी होगा। गया जी तीर्थ के पुरोहित गजाधर लाल कटरियार ने सोमवार को बताया कि पंडित शास्त्री के आने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि शास्त्री के पूर्वज भी गया आकर अपने पितरों का पिंडदान और तर्पण कर चुके हैं। उनके वर्षो पुराने बही-खाते में इसका उल्लेख और हस्ताक्षर मौजूद है।

बागेश्वर धाम सरकार ने अपने फेसबुक पेज पर भी गया जी आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वे 10 से 16 सितंबर तक गया प्रवास करेंगे। इस दौरान अपने शिष्यों और भक्तों को एकादश भागवत कथा सुनाएंगे और श्राद्ध कार्य कराएंगे। हालांकि इस दौरान उनका दिव्य दरबार आयोजित नहीं होगा।

GNSU Admission Open 2026

कहां होगा कथा और पिंडदान का आयोजन, यह फिलहाल तय नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोधगया के एक निजी रिसॉर्ट में ठहरेंगे और वहीं कथा एवं श्राद्ध कार्य सम्पन्न कराएंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में भी उन्होंने इसी स्थान पर अपने शिष्यों के साथ कथा कराई थी।

GNSU Admission Open 2026