Home बिहार चोरी के बाद जान से मारने की धमकी को लेकर थाने में...

चोरी के बाद जान से मारने की धमकी को लेकर थाने में दिया आवेदन

302
0
An application was given to the police station regarding the threat to kill after the theft.

रोहतास। जिले के करगहर थाना क्षेत्र के गोरी गांव स्थित एक मकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित अंकुर कुमार सिंह, पिता अजीत राय ने करगहर थाने में लिखित आवेदन दिया है। अंकुर कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर की रात 12 बजे के आपस कुछ लोग घर में घुसकर लगभग दो लाख रुपए एवं सीसी कैमरा का स्टोरेज चोरी करके भाग रहे थे, तभी उनकी मां और दादी ने शोर मचाना शुरू कर दिया और इसका विरोध किया तो घर में घुसे लोग गाली गलौज करते हुए भाग गए। पीड़ित व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर चोरी का इल्जाम लगाया है। उन्होंने गोरी गांव के ही राम नारायण सिंह के पुत्र रोहित सिंह व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध करगहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि चोरी करने वाले व्यक्ति के द्वारा मोबाइल पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी द दिया जा रहा है। इसको लेकर करगहर थाने में आवेदन देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है

GNSU Admission Open 2026