Home बिहार राखी के बाद महागठबंधन नेताओं का राज्यव्यापी दौरा, तेजस्वी बोले- राहुल गांधी...

राखी के बाद महागठबंधन नेताओं का राज्यव्यापी दौरा, तेजस्वी बोले- राहुल गांधी भी रहेंगे शामिल

310
0
After Rakhi, state-wide tour of Mahagathbandhan leaders, Tejashwi said- Rahul Gandhi will also be involved

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आगामी बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने एलान किया कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना एक बार फिर बनने जा रहा है। महागठबंधन के सभी दल नियंत्रक महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट लेकर जनता के बीच जाएंगे कि कैसे डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राखी के बाद सभी नौ प्रमंडलों में महागठबंधन के नेता SIR, भ्रष्टाचार और अपराध पर बिहार सरकार की हकीकत बताएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे जननायक राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल होकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की हकीकत बताएंगे। घोटाले की जानकारी देंगे।


GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026