Home बिहार लखीसराय दोहरे हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार, सरेंडर...

लखीसराय दोहरे हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

56
0
Advertisement with drums against the accused in Lakhisarai double murder case, if they do not surrender then their property will be confiscated

लखीसराय: लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ लखीसराय पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई पिपरिया थाना अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार के नेतृत्व में औलीपुर गांव में की गई। पुलिस ने गांव में ढोल-बाजे के साथ मार्च करते हुए लोगों को आरोपियों के खिलाफ जारी कार्रवाई की जानकारी दी।

साथ ही फरार अभियुक्तों के परिजनों को चेतावनी दी गई कि नामजद आरोपी तीन दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा। पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है, उनमें माधव कुमार, मुकेश सिंह, श्याम सुंदर सिंह, राजेश राम समेत अन्य शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके घरों पर सार्वजनिक रूप से नोटिस चिपकाया और पूरे गांव में मुनादी कर लोगों को इस विषय में जानकारी दी। गौरतलब है कि 17 जून की रात पिपरिया थाना क्षेत्र के औलीपुर गांव में अपराधियों ने मुखिया चंदन सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

GNSU Admission Open 2026

इस मामले में मृतक मुखिया की पत्नी पलवी कुमारी ने सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने स्पष्ट किया है कि अगर आरोपी तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।





GNSU Admission Open 2026