Home बिहार ससुराल से लौटते समय पुल पर हादसा, बाइक रेलिंग से टकराई; एक...

ससुराल से लौटते समय पुल पर हादसा, बाइक रेलिंग से टकराई; एक की मौत

612
0
Accident on the bridge while returning from in-laws' house, bike collided with the railing; one dead, two seriously injured

शिवहर: शिवहर में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात सीतामढ़ी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 पर सदर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में हुई। हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों लोगों का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के चंदवारा निवासी अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान अब्दुल रहमान के साले सेराज के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अब्दुल रहमान अपने ससुराल चंदौली से अपने साले के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सेराज बाइक चला रहा था। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रसीदपुर पुल की रेलिंग से टकरा गई।

GNSU Admission Open 2026

इसमें अब्दुल रहमान की मौत हो गई और सेराज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस हादसे के कारण एक और बाइक भी अनियंत्रित होकर पुल से टकराई गई। इस सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। हादसे की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


GNSU Admission Open 2026