Home बिहार बिहार के सरकारी अस्पताल में करीब 600 तरह की दवाएं मुफ्त

बिहार के सरकारी अस्पताल में करीब 600 तरह की दवाएं मुफ्त

537
0
About 600 types of medicines are free in Bihar's government hospital

पटना। केंद्र सरकार के औषधि एवं टीका वितरण प्रबंधन प्रणाली (डीवीडीएमएस) पोर्टल के अनुसार, बिहार लगातार 11वें महीने दवा वितरण एवं आपूर्ति के मामले में देश में शीर्ष पर रहा है। सितंबर 2024 से लगातार 11 महीनों तक बिहार दवा आपूर्ति के क्षेत्र में देश में नंबर वन है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अनुसार, डीवीडीएमएस पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि बिहार 82.13 अंकों के साथ दवा वितरण में पहले स्थान पर है। जबकि राजस्थान 78.61 अंकों के साथ दूसरे और पंजाब 73.28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2005 से राज्य में स्वास्थ्य सुधार की एक नई दिशा शुरू हुई। इसी क्रम में 1 जुलाई 2006 को कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य में मुफ्त दवा वितरण नीति लागू की गई।

उन्होंने कहा कि 2006 में केवल 47 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध थीं, जबकि आज यह संख्या बढ़कर 611 हो गई है। इसके अलावा, 20 अन्य प्रकार की दवाइयां और 132 प्रकार के चिकित्सा उपकरण व उपभोग्य वस्तुएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

GNSU Admission Open 2026

अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज़ को उसकी आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि जीवन रक्षक दवाओं से लेकर कैंसर, गठिया, अस्थमा, एलर्जी, रक्त के थक्के और एंटी-एलर्जिक जैसी जटिल बीमारियों की दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँ।

GNSU Admission Open 2026