Home बिहार हाजीपुर में रेलवे ट्रैक किनारे तड़पता मिला पटना का युवक, चलती ट्रेन...

हाजीपुर में रेलवे ट्रैक किनारे तड़पता मिला पटना का युवक, चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल

528
0
A youth from Patna was found writhing in pain near the railway track in Hajipur, he fell from a moving train and was seriously injured

बिहार: वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर सराय थाना क्षेत्र के पटेरा के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे लाइन के किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत सराय थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है। घायल की पहचान पटना जिले के बिहटा निवासी सुनील प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में सुनील प्रसाद ने बताया कि चार दिन पहले सौरभ अपनी मां से झगड़ा कर बाहर कमाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में मां ने फोन पर उसे समझाया, जिसके बाद सौरभ ट्रेन पकड़कर मुजफ्फरपुर की ओर से पटना जा रहा था। तभी सराय थाना क्षेत्र के पटेरा के निकट वह ट्रेन से गिर गया। इस दुर्घटना में सौरभ का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय लोगों ने जब उसे रेलवे लाइन के बगल में तड़पता देखा तो उन्होंने तुरंत सराय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घायल के पास पहुंच गए हैं।




GNSU Admission Open 2026