Home बिहार रोहतास जिले में गोली मारकर युवक को किया घायल

रोहतास जिले में गोली मारकर युवक को किया घायल

172
0
A young man was shot and injured in Rohtas district.

रोहतास। बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है जहां एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घटना सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पैसरा गांव की बताई जाती है। घायल युवक ने बताया कि बीती रात भोरमा गांव में एक शादी समारोह में शरब के नशे धुत राजू नाकाम एक व्यक्ति गाली गलौज करने लगा जिसे काफी समझाया गया।

उसके बाद मामला शांत हो गया। लेकिन सोमवार की सुबह उसी व्यक्ति ने गोली मार दी। घायल युवक पैसारा गांव निवासी लाली सिंह का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव बताया जाता है। घटना के बाद घायल युवक को सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे सासाराम एसडीओ 1 दिलीप कुमार ने बताया कि आज सुबह 9 बजे के करीब किसी व्यक्ति द्वारा गोली मारने की सूचना मिली।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने बताया कि युवक के पेट में गोली लगी है। घायल युवक को सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार युवक खतरे से बाहर है लेकिन बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर जांच चल रही है और गोली चलाने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026