Home बिहार सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया...

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

57
0
A young man was arrested for brandishing a pistol on social media.

कैमूर। कैमूर जिले में एक युवक को सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराना महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 13 मार्च को कैमूर जिले के चैनपुर पुलिस को एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली, जिसमें एक युवक अवैध देसी पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो का सत्यापन करने पर युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी संजय बिंद के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संजय बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वीडियो में दिखाई दे रही अवैध देसी पिस्टल उसके साथी संदीप बिंद के घर से बरामद कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में संजय बिंद, संदीप बिंद, उमेश कुमार बिंद और धनंजय कुमार बिंद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए संजय कुमार बिंद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ मनोरजंन भारती ने बताया कि 13 मार्च को सोशल मीडिया पर देशी पिस्टल लहराने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसकी सत्यापन को लेकर टीम गठित की गई और इस मामले में पिस्टल लहराने वाले संजय बिंद ग्राम भगवानपुर, थाना चैनपुर की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसकी निशान देही पर वीडियो में लहरा रहे अवैध देशी पिस्तौल को उसके साथी संदीप बिंद, ग्राम भगवानपुर थाना चैनपुर के घर से पुलिस द्वारा बरामद और जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद अवैध पिस्तौल के आधार पर संजय बिंद, संदीप बिंद, उमेश कुमार बिंद तथा धनंजय कुमार बिंद के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत चैनपुर थाना कांड संख्या 121/ 26 दिनांक 14/ 3 /26 दर्ज कर संजय कुमार बिंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मनोरंजन भारती ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026