Home बिहार ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, आक्रोशितों ने गया-पटना रेलखंड दो घंटे...

ट्रेन से गिरकर युवक की मौ\त, आक्रोशितों ने गया-पटना रेलखंड दो घंटे जाम किया

599
0
A young man died after falling from a train, angry people blocked the Gaya-Patna railway line for two hours

गया: गया-पटना रेलखंड पर गुरुवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौ\त हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गया-पटना रेलखंड को जाम कर प्रदर्शन किया। रेलवे ट्रैक पर लोगों के प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक मेमू ट्रेन फंसी रही।  मिली जानकारी के मुताबिक गया-पटना रेलखंड के खनेटा गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौ\त हो गई। मौ\त की सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग कर रहे थे। लोगों ने शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। लोगों के प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक मेमू ट्रेन फंसी रहीं।

इसके बाद रेलवे के अधिकारियों और पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद बेलागंज थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना अंतर्गत पाकड़ बिगहा गांव के रहने वाले अशोक यादव के रूप में हुई। इधर, बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि ट्रेन से गिरकर मखदुमपुर थाना अंतर्गत पाकड़ बिगहा गांव के रहने वाले अशोक यादव की मौ\त हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर प्रदर्शन करने लगें। उसके बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। गया-पटना रेल खंड के खनेटा गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौ\त हो गई।

GNSU Admission Open 2026

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के कारण, गया रेलवे स्टेशन से खुलने वाली पटना पैसेंजर जहां तहां रुकी रही। पटना से गया की ओर आने वाली पैसेंजर ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 63212 गया पटना में मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 03391 गया इस्लामपुर, मेमू स्पेशल गाड़ी संख्या 03392 इस्लामपुर गया मेमू स्पेशल, पटना बरकाकाना इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन विलंब से चली। इस वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ रेल यात्री सड़क मार्ग से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे।


GNSU Admission Open 2026