Home बिहार एनएच-2 पर सड़क पार कर रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर...

एनएच-2 पर सड़क पार कर रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौ\त, बेटा गंभीर घायल

75
0
A woman crossing the road on NH-2 died after being hit by an unknown vehicle, her son seriously injured

पटना: बिहार के कैमूर जिले से सड़क हादसे की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मनाशा एनएच-2 के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ\त हो गई। हादसे में महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान रामपुर प्रखंड के उचिनर गांव निवासी बचाऊ दुबे की (47) पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, प्रीति देवी अपने पुत्र मुन दुबे के साथ वाराणसी से इलाज कराकर घर लौट रही थीं, तभी कर्मनाशा के पास उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026

भभुआ जिला पार्षद विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि सरकार को ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस सड़क हादसे की सूचना जैसे ही मृतका के गांव उचिनर पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं, वहीं घायल पुत्र का इलाज चल रहा है। इस सड़क हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी है। साथ ही चालक की तलाश भी जारी है। 

GNSU Admission Open 2026