Home बिहार एसएसपी ऑफिस में तैनात दरोगा ने फांसी लगाई, दो साल पहले हुई...

एसएसपी ऑफिस में तैनात दरोगा ने फांसी लगाई, दो साल पहले हुई थी शादी

509
0
A sub-inspector posted in SSP office committed suicide by hanging himself, he was married two years ago

गया: गया में दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह एसएसपी कोठी के पास ही किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह कमरे में ही फंदे से लटकती हुई उसकी लाश बरामद हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर पुलिस आला अधिकारी और रामपुर थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर भेज दिया।

दरोगा सहरसा जिले के बनगांव का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह एसपी आफिस के मीडिया सेल से कर्मियों ने दरोगा अनूज कुमार को फोन किया था। लेकिन, फोन रिसीव नहीं होने के कारण आफिस के कर्मी घर पहुंच गए। दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जबाब नहीं मिला। तब पुलिस कर्मियों ने सिढ़ी के सहारे घर के छत पर पहुंचे। जब कमरे के वेंटिलेटर से देखा तो दरोगा अनूज कुमार कश्यप फंदे से लटका हुआ था।

GNSU Admission Open 2026

उसके बाद पुलिस कर्मियों ने सीनियर पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुर थाना की पुलिस समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा को तोड़ कर शव बाहर निकाला गया। वहीं मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची फौरेंसिक की टीम शव और घटना स्थल की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस पदाधिकारी ने मृतक दरोगा के परिजनों को सूचना दी।



GNSU Admission Open 2026