9 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
रोहतास। रोहतास जिले में हथियारबंद अपराधियों ने भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर टोला की बताई जाती है जहां मंगलवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने कमलेश भगत के घर में धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि करीब 9 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पहले घर के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। उनके बाद सभी के हाथ-पांव बांध दिए। फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित परिजनों के अनुसार करीब 400 ग्राम चांदी, 30 हजार रुपये नकद और सोने के कई कीमती आभूषण लूट लिए। पीड़िता ने बताया कि हाथ में हथियार लिए और मुंह पर गमछा बांधे लोगों ने अभी का हाथ पैर बांध लिया और घर में रखे जेवर, पैसे और बर्तन ले गए। वही घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लिया।
विक्रमगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। रात्रि में रामपुर टोला निवासी कमलेश भगत के घर कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी इकट्ठी कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और छापेमारी भी जारी है।







