
गया जी : बिहार के गया जी जी जिले से एक चौंकाने वाली और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमेहता गांव में सोमवार सुबह एक 10 वर्षीय बच्ची के गले में दो जहरीले करैत सांप लिपट गए। गनीमत रही कि समय रहते पिता की सतर्कता और साहस से बच्ची की जान बच गई। घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब सोनाली कुमारी नामक बच्ची घर में सो रही थी।
तभी अचानक उसके गले में दो करैत सांप लिपट गए। बच्ची की मां की नजर जब बेटी पर पड़ी, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर पिता राजू केशरी दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे और बिना वक्त गंवाए सांप को पकड़कर गले में ही दबाकर मार डाला। इसके बाद उन्होंने सांप को जमीन पर फेंक दिया, तभी दूसरा सांप भी नजर आया जिसे पत्नी ने लाठी से मार गिराया। घटना के तुरंत बाद परिवार ने बच्ची को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दियागया जी जी।
चिकित्सकों ने राहत की बात यह बताई कि बच्ची को सांप ने नहीं काटा था, जिससे उसकी जान बच गई। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है और खतरे से बाहर है। गांव में इस घटना की जानकारी फैलते ही लोगों में दहशत फैल गई और यह चर्चा का विषय बन गई कि कैसे एक पिता ने अद्भुत साहस दिखाते हुए अपनी बेटी की जान बचाई। स्थानीय लोग पिता राजू केशरी की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं, जिन्होंने विषैले करैत जैसे खतरनाक सांप से बिना डरे मुकाबला किया।






