Home बिहार अररिया के बाजार समिति गेट पर खौफनाक हत्या, युवक का सिर ध/ड़...

अररिया के बाजार समिति गेट पर खौफनाक हत्या, युवक का सिर ध/ड़ से अलग मिला

55
0
A horrific murder at the market committee gate in Araria, where a young man's head was found separated from his body.

अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाजार समिति प्रांगण के गेट संख्या 2 के पास एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक का गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक ने मामूली विवाद के बाद पिकअप ड्राइवर की कथित तौर पर हत्या कर दी।


बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान ठेला संचालक ने ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल घटना की पूरी सच्चाई और कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

GNSU Admission Open 2026