Home बिहार वैशाली में खड़े ट्रक से टकराया मालवाहक वाहन, दर्दनाक हादसे में दो...

वैशाली में खड़े ट्रक से टकराया मालवाहक वाहन, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

578
0
A cargo vehicle collided with a parked truck in Vaishali, two died in the tragic accident, one seriously injured

वैशाली: वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगराही चौक के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जंदाहा की ओर से आ रहा एक मालवाहक वाहन हाजीपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय थाना को सूचित किया, जिसके बाद गंगा ब्रिज थाने की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालवाहक वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनमें से सभी आगे की सीट पर बैठे हुए थे। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज चुकी है और पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने में जुटी हुई है। गंगा ब्रिज थाने के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि यह एक सड़क दुर्घटना है जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल है। शवों की पहचान के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




GNSU Admission Open 2026