Home बिहार कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, हादसे में 40 घायल; मौके...

कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, हादसे में 40 घायल; मौके पर मची अफरातफरी

353
0
A bus full of devotees collided with a tree, 40 injured in the accident; chaos ensued at the spot

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार सुबह कांवड़ियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में लगभग 40 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस सुल्तानगंज से राजगीर जा रही थी। इसी दौरान कुसुंबा थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक ताड़ के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के राजेश चौबे, अंशु कुमार, मुकुल कुमार, रानी कुमारी, सुभाष साह समेत अन्य 40 लोगों के रूप में की गई है।

GNSU Admission Open 2026

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बस को ओवरटेक किया। अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पेड़ से टकरा गई। यातायात थाना प्रभारी सदाशिव शाह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है और जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026