Home बिहार सासाराम में पैदल यात्री सुविधा के लिए 3 फुट ओवरब्रिज का होगा...

सासाराम में पैदल यात्री सुविधा के लिए 3 फुट ओवरब्रिज का होगा निर्माण

150
0
A 3-foot overbridge will be constructed in Sasaram for pedestrian convenience.

एक सप्ताह के भीतर कोटेशन प्रक्रिया होगी शुरू

सासाराम। सासाराम शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर एक महत्वपूर्ण शहरी पहल की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र के तीन व्यस्त स्थानों यानि महात्मा गांधी चौक (धर्मशाला), पोस्ट ऑफिस चौक और व्यवहार न्यायालय के समीप फुट ओवरब्रिज के निर्माण का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर प्रकिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में महापौर ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए इन तीन स्थानों पर फुट ओवरब्रिज निर्माण का नीतिगत निर्णय लिया गया है, जिससे तेज़ ट्रैफिक वाले इलाकों में पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। प्रशासनिक स्तर पर इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पहले भी प्रयास किए गए थे। फुट ओवरब्रिज की आर्किटेक्चरल डिज़ाइन, ड्राइंग और प्राक्कलन के लिए दो अलग-अलग अवसरों पर कोटेशन आमंत्रित किए गए, लेकिन तकनीकी कारणों से कोई भी एजेंसी चयन प्रक्रिया में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद संबंधित समिति ने दोबारा कोटेशन आमंत्रित करने की अनुशंसा की। नगर निगम के अनुसार अब एक सप्ताह के भीतर पुनः कोटेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि परियोजना को व्यवहारिक रूप से आगे बढ़ाया जा सके। प्रशासन को उम्मीद है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ होगा ।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026