Home बिहार दो गुटों की ताबड़तोड़ फायरिंग में बीच से गुजर रहा 15 वर्षीय...

दो गुटों की ताबड़तोड़ फायरिंग में बीच से गुजर रहा 15 वर्षीय किशोर गोली से गंभीर घायल

482
0
A 15-year-old boy passing by was seriously injured in the firing between two groups

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त दहशत फैल गई, जब नेवालाल चौक बंगाली टोला में दो गुटों के बीच अचानक जमकर गोलीबारी हो गई। इस वारदात की चपेट में एक मासूम आ गया। साइकिल से घर लौट रहे 15 वर्षीय करण कुमार को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, घायल किशोर करण कुमार नवगछिया का रहने वाला है और फिलहाल परिवार के साथ पूर्णिया में किराए के मकान में रह रहा था। करण शाम को सब्जी लेकर लौट रहा था। तभी अचानक दो अलग-अलग चारपहिया गाड़ियों से कुछ युवक उतरे और आपस में गोलीबारी करने लगे। गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गई। करण जब वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी एक गोली उसकी जांघ में जा लगी। गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद करण किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026

वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और इलाज शुरू किया। बच्चे को गोली लगने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम जीएमसीएच जाकर घायल किशोर से भी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




GNSU Admission Open 2026