Home बिहार बिहार से 8 अतिरिक्त ट्रेनें, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु लौटने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

बिहार से 8 अतिरिक्त ट्रेनें, दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु लौटने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

484
0
8 additional trains from Bihar for Chhath Puja; big relief for Delhi-Mumbai-Bengaluru returnees

छठ महापर्व को लेकर लाखों की संख्या में लोग बिहार अपने घर लौटे. 28 अक्टूबर को छठ महापर्व का चौथा दिन होगा. यानी कि उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ की समाप्ति हो जायेगी. जिसके बाद लोग बिहार से वापस दूसरे राज्यों में लौटने की तैयारी अभी से कर रहे. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे की तरफ से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी दरअसल, इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुजरात जैसे शहरों में लौटना आसान हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर से ही अलग-अलग रूटों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इसके साथ ही उन राज्यों के लिये चलने वाली ट्रेनों में जनरल और स्लीपर के साथ-साथ एसी कोच की भी सुविधा पैसेंजर्स को मिल सकेगी. रेलवे के इस फैसले से उत्तर बिहार के लोगों को खासकर फायदा मिल सकेगा.

रेलवे के अधिकारियों की माने तो, इन 8 स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है, उनकी सुविधा के लिये एक्स्ट्रा कोच भी लगाये जा रहे हैं. मालूम हो, हर साल छठ महापर्व के दौरान लाखों की संख्या में लोग दूसरे राज्यों से बिहार आते हैं. कई बार ट्रेनों में उन्हें टिकट नहीं मिल पाता. इसके साथ ही टिकट मिलने पर भी भीड़भाड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी.

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026