Home बिहार खगड़िया में अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत, 4 की डूबकर...

खगड़िया में अलग-अलग हादसों में 7 लोगों की मौत, 4 की डूबकर गई जान

497
0
7 people died in different accidents in Khagaria, 4 died by drowning

खगड़िया: खगड़िया में गुरुवार का दिन ‘काला गुरुवार’ साबित हुआ, जब जिलेभर में हुईं अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को पानी में डूबने से हुई चार लोगों की मौत ने दिल दहला दिया। बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा गांव के सरेल बहियार में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बालकों की मौत हो गई। दोनों के शव गुरुवार सुबह घटनास्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजे गए। मृतकों की पहचान पीरनगरा निवासी साउंड सर्विस प्रोपराइटर धीरेंद्र यादव के सात वर्षीय पुत्र अधिराज कुमार और मिर्चाबाड़ी, पूर्णिया निवासी नीतीश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है।

ऋषभ अपने ननिहाल नाना राजदीप यादव के घर रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि दोनों बालक बुधवार सुबह करीब 10 बजे से घर से लापता थे। परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखंड थाना क्षेत्र के सौढ़ दक्षिणी पंचायत के मथुरापुर गांव के समीप गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गंगा की उपधारा में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरापुर निवासी शंकर शर्मा के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। वह पशुओं का चारा लेकर दियारा से लौट रहा था और घास रखकर नहाने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों के बचाने के प्रयास से पहले ही उसने अधिक पानी पी लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा महेशखूंट थाना क्षेत्र के मैरा गांव में गुरुवार दोपहर को मैरा धार में एक 4 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पसराहा एनएच-31 पर बगुलवा ढाला के पास बाइक से गिरने के बाद बंदेहरा निवासी सुदामा देवी (महिला) की मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना खगड़िया जुबली पेट्रोल पंप के पास एनएच-31 पर हुई, जहां एक बाइक और ट्रक की भीषण टक्कर में बेगूसराय जिले के लखमिनिया निवासी शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गोगरी थाना क्षेत्र में गोगरी जमालपुर विशहरी मेला के अध्यक्ष राजकिशोर निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।


GNSU Admission Open 2026