Home बिहार बिहार मौसम चेतावनी : पटना, गया समेत 19 जिलों में भीषण गर्मी...

बिहार मौसम चेतावनी : पटना, गया समेत 19 जिलों में भीषण गर्मी से हाहाकार, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी

447
0
Bihar weather warning: Severe heat in 19 districts including Patna, Gaya, rain alert issued in these areas

पटना : पटना, भागलपुर, गया, पूर्णिया समेत बिहार के कई जिलों में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस कारण कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दिया है। मौसम विभाग ने अनुसार, तिरहुत, मिथिला, कोसी और सीमांचल के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार है। दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसमें कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज के एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 जून से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

GNSU Admission Open 2026

पिछले 24 घंटे में रोहतास और गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद में 41 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर में 41.1 डिग्री सेल्सियस, और गया 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में भी अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



 

GNSU Admission Open 2026