Home बिहार बिहार: पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डोमिसाइल नीति लागू नहीं तो...

बिहार: पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डोमिसाइल नीति लागू नहीं तो करेंगे वोट बहिष्कार

469
0
Bihar: Violent protest by students in Patna, will boycott voting if domicile policy is not implemented

पटना : बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए छात्र भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बुधवार को शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव किया था। अब गुरुवार दोपहर डोमिसाइल लागू करने की मांग लेकर एक बार फिर से सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर गए हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों हाथों में तिरंगा लेकर सीएम हाउस जाने के लिए गांधी मैदान से निकले थे। लेकिन, जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक लिया गया। अभ्यर्थी आगे न जा पाए इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। अभ्यर्थी बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें।

पुलिसकर्मी छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि डोमिसाइल बिहार के छात्रों का हक है। बिहार से बाहर कुछ राज्यों मे प्रत्यक्ष, जबकि कुछ राज्यों मे अप्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू है। इस वजह से बिहार के अभ्यर्थियों को दूसरे राज्यों में नौकरी पाने में नुकसान हो रहा है। कुछ राज्यों मे परीक्षा की प्रक्रिया और सिलेबस ऐसा बनाया गया है, जिससे उस राज्य से संबंधित प्रश्न अधिक पूछकर उस राज्य के अभ्यर्थियों को फायदा पहुँचाया जाता है। इसलिए छात्रोंम की मांग है कि बिहार मे भी बिहार से संबंधित अधिक प्रश्न पूछकर अप्रत्यक्ष डोमिसाइल लागू किया जाए। छात्र नेता दिलीप कुमार ने मांग करते हुए कहा है कि 90 प्रतिशत डोमिसाइल प्रत्यक्ष रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह 10 प्रतिशत सीट खुली रही जाए, जिसमे बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों का चयन हो सके तथा मेरिट के आधार पर बिहार के अभ्यर्थी भी चयनित हो सकते हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार की जनसंख्या भी अधिक है और यहां फैक्ट्रियां भी नहीं हैं, इसलिए रोजगार का एकमात्र सबसे बड़ा साधन सरकारी नौकरी ही है।

GNSU Admission Open 2026

हम छात्रों के पास रोजगार के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए अगर सरकार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति लागू नहीं करती है तो हमलोग मौजूद सरकार को वोट नहीं। हमलोग वोट बहिष्कार कर देंगे। छात्रों ने कहा कि वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी, यह सब नहीं चलेगा। इसलिए सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करनी होगी। इधर,  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव डोमिसाइल नीति को लेकर पहले ही एलान कर चुके हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो बिहार में सौ प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करेंगे। इससे बिहार की नौकरी यहां के निवासियों को ही मिलेगी। तेजस्वी के इस घोषणा के बाद राजद समर्थक ने तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म निःशुल्क होंगे। परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए पैसे सरकार देगी। 




GNSU Admission Open 2026