Home बिहार बिहार : मामा ने 11 साल की बच्ची से दरिंदगी की हदें...

बिहार : मामा ने 11 साल की बच्ची से दरिंदगी की हदें पार कीं, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

400
0
Three minor girls raped in Goa guest house, owner and manager arrested

बिहार : बिहार के गया जिले से दिल दहलाने देने वाली मामला प्रकाश में आया है। 11 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मूर्छित अवस्था में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना बुधवार की देर शाम गया जिले के आमस थाना की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात आमस थाना क्षेत्र के डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की गई है।

उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए, डायल-112 आमस थाना द्वारा पांच मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर सीनियर एसपी आनंद कुमार ने मामले को  गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 एवं थानाध्यक्ष आमस थाना को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही एफएसएल टिम को भी साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।

GNSU Admission Open 2026

सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पीड़ित बच्ची के परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है। आमस थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गया पुलिस महिला एवं बच्चों के सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस मामले में त्वरित गति से अनुसंधान कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।





GNSU Admission Open 2026