Home बिहार बिहार: कोसी नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 6 दोस्तों में 3...

बिहार: कोसी नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए 6 दोस्तों में 3 की डूबकर मौत

82
0
Bihar: Tragic accident in Kosi river, 3 out of 6 friends who went to take bath drowned

भागलपुर: भागलपुर के कोसी नदी में नहाने गए छह दोस्तों में से तीन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के छह दोस्त एक साथ कोसी नदी में नहाने के लिए गए थे।

इसी दौरान तीन बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते तीनों नदी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण कुमार (13) पिता कैप्टन यादव, युवराज कुमार उर्फ प्रीतम (14) पिता पिंटू यादव और नयन कुमार (12) पिता शंकर शर्मा के रूप में हुई है। तीनों हरियो (महेशपुर) गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

घटना बिहपुर के त्रिमुहान घाट के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद साथ गए तीन अन्य दोस्तों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शाम करीब पांच बजे तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


GNSU Admission Open 2026