
480 करोड़ रुपए की लगत से विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास
सासाराम (रोहतास)। जिले में 24 मार्च को सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि डेहरी प्रखंड में बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का सीएम नीतीश कुमार के द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।
साथ ही साथ प्रगति यात्रा के दौरान जिले में जितनी भी योजना की घोषणा की गई थी उसकी प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि रोहतास जिले में जितने भी योजनाएं चल रही है उसको भी स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार द्वारा 308 शिलापटों के माध्यम से जिले में 480 करोड़ रुपए के लगत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। वही रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा संबधी सभी तैयारियां कर ली गई है। सभी निर्धारित जगहों पर पर्याप्त दंडाधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। एसपी ने बता कि ट्रैफिक व्यस्था को भी सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।






