Home बिहार बिहार: पीएम मोदी के दौरे से पहले राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा, ‘दामाद...

बिहार: पीएम मोदी के दौरे से पहले राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा, ‘दामाद आयोग’ के विरोध में घेरा जदयू कार्यालय

364
0
Bihar: RJD workers create ruckus before PM Modi's visit, surround JDU office in protest against 'Damaad Commission'

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने हाल के दिनों में कई आयोगों का फिर से गठन किया था। इनमें कई ऐसे लोगों को भी सदस्य बनाया गया, जिस पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। एनडीए नेताओं के करीबियों के आयोग में सदस्य बनाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। उन्होंने एनडीए को राष्ट्रीय दामाद आयोग तक बता दिया। आज एक बार फिर से उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसी मामले के विरोध में सड़क पर उतर गए हैं।

राजद नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया। जदयू कार्यालय का घेराव करने पहुंचे राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिवारवाद का विरोध करने वालों ने बिहार के कई आयोग में अपने दामादों को सदस्य के रूप में जगह दिलवाई है। यह बिहार की जनता के साथ अन्याय है। राजद कार्यकर्ताओं ने तंज कसते हुए कहा कि हमलोग भी जमाई ही हैं। इसलिए हमलोगों को नीतीश-मोदी सरकार आयोग में जगह दिला दें। हमलोगों से क्यों नाराजगी है। आयोग में भ्रष्टाचारियों को जगह दी गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। आखिर सीएम नीतीश कुमार ने किस दबाव में आकर यह फैसाल लिया। 



GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026