Home बिहार बिहार: सीवान में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियां तेज, मंगल पांडेय...

बिहार: सीवान में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियां तेज, मंगल पांडेय बोले- यह रैली होगी ऐतिहासिक

353
0
Bihar: Preparations for PM Modi's public meeting in Siwan in full swing, Mangal Pandey said- this rally will be historic

बिहार: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित सीवान दौरे का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को सीवान जिले के जसौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश को 9518 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बार-बार बिहार आना राज्य के प्रति उनके विशेष लगाव और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हर बार की तरह इस बार भी बिहार को बड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि इस दौरे में प्रधानमंत्री वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सौगात देंगे, जिससे कई जिलों की गरीब और ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि सीवान में जनसभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जसौली गांव में होने वाले कार्यक्रम के लिए पांच विशाल शेड तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर लगातार तैयारियों की निगरानी जिला प्रशासन और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कर रहे हैं। दिन-रात काम जारी है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। पीएम मोदी के कार्यक्रम का संयोजन कर रहे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि सीवान ही नहीं, सारण प्रमंडल के सभी जिलों सारण, सीवान और गोपालगंज में उत्साह चरम पर है। भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग दोनों इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने को उत्सुक हैं।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने बताया कि केंद्र में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के गठन के बाद पिछले नौ महीनों में यह प्रधानमंत्री का छठा बिहार दौरा होगा। इससे पहले वे दरभंगा, जमुई, भागलपुर, झंझारपुर और विक्रमगंज का दौरा कर चुके हैं। मंगल पांडेय ने दावा किया कि यह जनसभा न केवल भीड़ के लिहाज से ऐतिहासिक होगी, बल्कि इसमें घोषित होने वाली योजनाएं भी राज्य के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला से लेकर राज्य स्तर के नेता, कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह रैली आगामी राजनीतिक माहौल में भी अहम भूमिका निभाएगी।


GNSU Admission Open 2026