Home बिहार कुख्यात नीरज बॉस पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोकामा दियारा का...

कुख्यात नीरज बॉस पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोकामा दियारा का नामी अपराधी ‘हाफ एनकाउंटर’ में ढेर

279
0
Bihar Police takes major action against notorious Neeraj Boss, Mokama Diara criminal killed in a 'half encounter'

बेगूसराय/मोकामा: बिहार पुलिस ने मोकामा के कुख्यात नीरज बॉस का हाफ एनकाउंटर कर दिया। हाफ इसलिए कि पुलिस ने भारी फायरिंग के बावजूद नीरज को पैर में गोली मारी। नीरज सिंह उर्फ नीरज बॉस मोकामा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके अलावा तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो नीरज के गैंग के ही गुर्गे हैं। इनके पास से हथियार भी मिले।

नीरज बॉस गैंग के पास से पुलिस ने दो राइफल, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी मनीष कुमार के अनुसार नीरज बॉस के बारे में पुलिस को खुफिया खबर मिली थी। इसके बाद फोर्स ने तेघड़ा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में रेड मार दी।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस के मुताबिक नीरज बॉस और उसके गुर्गों ने पुलिस पर अपनी बंदूकों का मुंह खोल दिया। लेकिन जब पुलिस ने जवाब दिया तो अपराधियों का हाल पस्त हो गया। पुलिस फायरिंग में नीरज बॉस घायल हो गया जबकि उसके तीन साथियों ने कानून के खौफ से सरेंडर बोल दिया।

GNSU Admission Open 2026