Home बिहार विभिन्न मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक ने दिया धरना

विभिन्न मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक ने दिया धरना

340
0
Bihar Home Defense Corps volunteers staged a sit-in protest over various demands

सासाराम। समान कार्य समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरने की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

संघ के नेताओं ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि महंगाई के इस दौर में अन्य सरकारी कर्मियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है, लेकिन होमगार्ड जवानों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026

संघ ने सरकार को चेतावनी दी संघ ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो सभी होमगार्ड जवान अपनी राइफल और गोली जमा कर ड्यूटी देने से इनकार कर देंगे। संघ के नेताओं ने यह भी बताया कि केंद्रीय कमेटी की अगली बैठक में सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। धरना प्रदर्शन में अरुण कुमार ठाकुर, सुदेश्वर प्रसाद, नागेंद्र चौधरी, चंदन कुमार सिंह, रमेश तिवारी, विकास कुमार, संजीता कुंवर, वीरेंद्र भारती समेत बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

GNSU Admission Open 2026