Home बिहार बिहार: बेटे की हत्या मामले में गवाही से पहले पिता की भी...

बिहार: बेटे की हत्या मामले में गवाही से पहले पिता की भी हत्या, खवासपुर पुल के नीचे मिला शव, इलाके में सनसनी

456
0
Bihar: Father murdered before giving testimony in son's murder case, body found under Khawaspur bridge, sensation in the area

बिहार: सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव खवासपुर पुल के नीचे पड़ा मिला। शव की पहचान मदारपुर निवासी रोज दिन हाशमी के रूप में हुई है, जो बीती रात से लापता थे। जानकारी के मुताबिक, रोज दिन हाशमी शनिवार रात जानकीनगर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, पर कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार सुबह जब कुछ लोग टहलने के लिए खवासपुर पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने पुल के नीचे रोज दिन का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में रोज दिन के बेटे मुन्ना हाशमी की गांव में ही तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उस हत्या के मामले में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है और रविवार को उसी मामले में रोज दिन हाशमी की अदालत में गवाही होनी थी।

GNSU Admission Open 2026

परिजनों का आरोप है कि गवाही रोकने के लिए ही उनकी हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। शव पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नवीगंज थाना प्रभारी कुंदन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


GNSU Admission Open 2026