Home बिहार बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

392
0
Bihar elections: Nomination process begins for the second phase

पहले दिन एक भी उम्मीदवारों ने नहीं भरा पर्चा

सासाराम। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। हालांकि नामांकन के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा नहीं भरा। नामांकन को लेकर रोहतास जिले में सभी विधानसभा के लिए अलग अलग कुल सात नामांकन स्थल बनाए गए है, जिसमें सासाराम अनुमंडल में चार, डेहरी अनुमंडल में एक और विक्रमगंज अनुमंडल में दो केंद्र बनाया गया है। सासाराम में अनुमंडल कार्यालय एवं समाहरणालय परिसर में नामांकन केंद्र बनाया गया है जबकि बिक्रमगंज में अनुमंडल कार्यालय एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्याल में केंद्र बनाया गया है जबकि डेहरी में अनुमंडल कार्यालय में ही केंद्र बनाया गया है।
सासाराम में चेनारी, सासाराम, करगहर विधानसभा तथा नोखा का नामांकन स्थल बनाया गया है, जबकि डेहरी में डेहरी विधानसभा तथा बिक्रमगंज में काराकाट एवं दिनारा विधानसभा का नामांकन स्थल बनाया गया है।

GNSU Admission Open 2026

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की घोषणा को लेकर सोमवार को रोहतास अधिकारी उदिता सिंह ने प्रेस वार्ता कर नामांकन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले में दूसरे चरण में चुनाव होना है और इसके लिए 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है। साथ ही नामांकन पत्रों की स्कूटनी 21 अक्टूबर को किया जाएगा जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निश्चित है। 11 अक्टूबर को रोहतास जिले के सभी विधानसभा में मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि रोहतास जिले के सभी विधानसभा में 11 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि चेनारी प्रखंड के 62 मकान केदो पर मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही निर्धारित किया गया है। बाकी सभी मतदान केदो पर सुबह 7:00 बजे लेकर शाम 6:00 बजे तक मतदान होंगे। वही नामांकन को लेकर उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक निर्धारित नामांकन स्थल पर किया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11:00 से लेकर शाम 3:00 बजे तक होगा।

GNSU Admission Open 2026