Home बिहार बिहार चुनाव: महागठबंधन की बैठक से मुकेश सहनी नदारद, NDA में शामिल...

बिहार चुनाव: महागठबंधन की बैठक से मुकेश सहनी नदारद, NDA में शामिल होने के संकेत?

406
0
Bihar Elections: Mukesh Sahni absent from Mahagathbandhan meeting, signs of joining NDA?

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ थी। लोकसभा चुनाव में सहनी ने महागठबंधन की पतवार संभाली और तेजस्वी यादव के साथ साये की तरह नजर आए। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी वह तेजस्वी यादव के साथ नजर आ रहे थे, लेकिन बुधवार को महागठबंधन की बैठक से मुकेश सहनी का गायब रहना चर्चा में है।

चर्चा इसलिए भी गरम हो गई है, क्योंकि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने उन्हें एनडीए में आने का न्योता दे दिया है। संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए ही मुकेश सहनी के समाज का भला कर सकता है। उनका निषाद समुदाय अब एनडीए की विकासोन्मुखी विचारधारा के साथ खड़ा है। इसलिए मुके सहनी को भी उसी धारा में बहना चाहिए। संतोष सुमन ने तंज कसते हुए कहा कि मुकेश सहनी का अब महागठबंधन से मन भर गया है। उनका समाज एनडीए की विचारधारा के करीब है, इसलिए उन्हें भी एनडीए में आ जाना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026

अगर वो आना चाहते हैं, तो एनडीए में उनका स्वागत किया जाना चाहिए। इधर, सियासी गलियारे में चर्चा है कि मुकेश सहनी 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। इसलिए उन्होंने गठबंधन से 60 सीटें मांगी हैं। इधर, कांग्रेस बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने आज की बैठक में हमलोग सभी कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग से लेकर सभी बातों पर चर्चा हुई। वहीं मुकेश सहनी के 60 सीट वाली बात पर कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि इस बार महागठबंधन के सभी नेता 243 सीट पर चुनाव लड़ेगी। कोई किसी भी सिंबल से चुनाव लड़ेगा तो उसके लिए सभी दल मजबूती से साथ देंगे। 





GNSU Admission Open 2026