Home बिहार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घड़ी नजदीक, कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घड़ी नजदीक, कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त

45
0
Bihar Board Inter Result nears, evaluation of answer sheets ends

सासाराम (रोहतास)। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य भर में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। इधर रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के शेरशाह सूरी इंटर विद्यालय सहित सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां चेक करने का काम लगभग पूरा हो चुका है।

बता दें कि इंटर की कॉपियों की जांच प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी, जो 10 मार्च 2026 तक पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब बोर्ड द्वारा रिजल्ट तैयार करने और टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सासाराम के शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा, “शिक्षा विभाग और शिक्षकों की टीम ने बेहद बारीकी से कॉपियों की जांच की है। इस बार छात्रों ने उत्तरपुस्तिकाओं में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे उम्मीद है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार का रिजल्ट काफी अच्छा रहेगा। प्रधानाचार्य के अनुसार, रिजल्ट जारी करने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा विभाग अब किसी भी समय नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। छात्रों में उत्साह और परिणाम को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026