Home बिहार बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन

109
0
Bihar BJP chief Sanjay Saraogi's mother passes away

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी की मां श्रीमती राधा देवी सरावगी का शुक्रवार की सुबह मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है। वह लगभग 82 वर्ष की थी।

आज दोपहर 2:00 बजे के करीब उनका शव दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचना संभावित है। वह अपने पीछे पति, तीन पुत्र, पुत्र वधुओं समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उनका इलाज मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था।

GNSU Admission Open 2026

श्रीमती राधा देवी सरावगी एक धर्म परायण महिला थी और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। उनका दाह संस्कार आज शाम ही सतीहारा स्थित बागमती नदी के किनारे होगा।

GNSU Admission Open 2026