Home बिहार “बिहार: पत्नी से विवाद के बाद डिप्रेशन में युवक की खुदकुशी”

“बिहार: पत्नी से विवाद के बाद डिप्रेशन में युवक की खुदकुशी”

456
0
Bihar: A young man commits suicide due to depression after a dispute with his wife

नालंदा: नालंदा में एक युवक ने सोमवार की रात सिर में गोली मार खुदकुशी कर ली है। मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर गांव का है। मृतक की पहचान शाहबाजपुर गांव निवासी रामजी प्रसाद यादव के (22) वर्षीय पुत्र श्रीकांत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। सोमवार की रात उसने घर में खाना खाया और खुद से सिर में गोली मार खुदकुशी कर ली। युवक शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता था। रात्रि के वक्त पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। फिलहाल घटना के बारे में परीजन चुप्पी साधे हुए हैं। चर्चा है कि गांव के ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी विवाद को लेकर अक्सर पत्नी से कहा सुनी होते रहती थी। पटना के मसौढ़ी में युवक की शादी हुई थी। इस मामले में चिकसौरा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस हथियार के बरामदगी के प्रयास में भी जुटी हुई है। घटनास्थल से हथियार भी गायब कर दिया गया है। पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि युवक डिप्रेशन का शिकार हो गया था।  फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों द्वारा किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा है।


GNSU Admission Open 2026