Home बिहार भागलपुर : दो ट्रक के बीच टक्कर, दोनों चालकों की मौत, एक...

भागलपुर : दो ट्रक के बीच टक्कर, दोनों चालकों की मौत, एक घायल

174
0
Bhagalpur: Collision between two trucks, both drivers killed, one injured

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो ट्रकों के बीच हुयी टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गयी तथा एक उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग -31 पर नगरपाड़ा चौक के समीप दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी पंकज राय (28) और बेगूसराय जिला निवासी दिवाकर कुमार यादव (26) के रूप में की गयी है। गंभीर रुप से घायल उपचालक संचित कुमार को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026