महुआ: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव, मुकेश रौशन और संजय सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पारिवारिक कलह के कारण यह सीट और भी महत्वपूर्ण हो गई है। तेज प्रताप यादव को अपनी सीट बचाने की चुनौती होगी, जबकि मुकेश रौशन और संजय सिंह भी अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। इस सीट पर RJD के अधिकृत उम्मीदवार मौजूदा विधायक मुकेश रौशन हैं।
मुकेश ने लगातार मतदाताओं को यह समझाने की कोशिश की थी कि अगर वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, तो वोट उन्हीं के पक्ष में जाना चाहिए। तेजस्वी यादव खुद समीपवर्ती राघोपुर सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। महुआ में यादव मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है, जो तेजस्वी के नाम पर उत्साहित दिखते हैं।







