Home बिहार औरंगाबाद विधायक ने एनएच 139 को लेकर सदन में उठाई आवाज

औरंगाबाद विधायक ने एनएच 139 को लेकर सदन में उठाई आवाज

123
0
Aurangabad MLA raised his voice in the House regarding NH 139.

विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह की पहल का रही रंग, एनएच 139 के चौड़ीकरण का रास्ता साफ

पथ निर्माण विभाग बिहार डीपीआर बनाने में जुटी

GNSU Admission Open 2026

औरंगाबाद। औरंगाबाद के विकास को लेकर स्थानीय विधायक लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। औरंगाबाद में विभिन्न विकास के मुद्दों को लेकर स्थानीय विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह सदन तक पहुंचा रहे हैं। सोमवार को जहां उन्होंने देव प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर सदन में आवाज उठाई था तो वहीं आज मंगलवार को उन्होंने औरंगाबाद की लाइफ लाइन कही जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को फोरलेन करने के साथ-साथ देव प्रखंड से एनएच 139 को जोड़ने वाली कोइरी बीघा से सिमरा तक के सड़क को चौड़ीकरण करने की मांग उठाई। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सदन में संबंधित विभाग के मंत्री को अवगत कराया कि देव प्रखंड के कोइरी बीघा से लेकर सिमरा गांव तक जाने वाली सड़क जो एनएच 139 को भी जोड़ती है। साथ ही साथ देव प्रखंड में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को भी जोड़ती है, उक्त सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विकास के द्वारा कराया जाता है। उन्होंने मांग किया कि उक्त सड़क को ग्रामीण कार्य विकास से हस्तांतरित करते हुए पथ निर्माण विभाग को दिया जाए और उस सड़क का चौड़ीकरण किया जाए ताकि उस सड़क का एनएच 139 से बेहतर कनेक्टिविटी हो सके। साथ ही साथ प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज तक जाने के लिए भी लोगों को सहूलियत हो सके।

एनएच 139 को लेकर भी उठाई आवाज

वही औरंगाबाद की लाइफ लाइन कही जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को लेकर भी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सदन में आवाज उठाई। बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को लेकर औरंगाबाद में लगातार लोग आवाज उठा रहें है और उसे फोरलेन में तब्दील करने की मांग की जा रही है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई कम होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इसको लेकर आज औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने सदन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि यह रोड औरंगाबाद से राजधानी को जोड़ती है और इसे औरंगाबाद पटना का लाइफ लाइन भी कहा जाता है। यदि इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील कर दिया जाए तो औरंगाबाद का विकास और तेजी से होगा। वही उनके अनुरोध को लेकर पथ निर्माण विभाग मंत्री बिहार सरकार संजय जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर हो रहे दुर्घटनाओं की जानकारी लगातार मिल रही है और हम लोग उसको देखते हुए विचार विमर्श भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी चर्चा हुई है। साथ ही साथ 8 जनवरी 2926 को इस सड़क की चौड़ाई को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सड़क की चौड़ाई को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से डीपीआर की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस सड़क को गंभीरता से ले रही है और केंद्र सरकार भी इस पर गंभीर है, इसलिए जल्द ही इस राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई को लेकर डीपीआर बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा।

GNSU Admission Open 2026