एंटरटेनमेंट : राइज एंड फॉल रियलिटी शो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अर्जुन बिजलानी और अरबाज पटेल बात करते दिख रहे हैं। इसके अलावा शो में प्रतियोगियों को एक चैलेंज दिया गया है। इसके जरिए रूलर्स दूसरे कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं, जो फॉल में जाएगा। आइए देखें प्रोमो। शो के नए प्रोमो में अर्जुन बिजलानी को अरबाज पटेल से बात करते देखा जाता है।
अर्जुन ने कहा, ‘यहां आप इतने आराम से बात करते हैं और बाहर जाकर क्या हो जाता है? क्या ये आपका गेम प्लान है? लेकिन ये बहुत खराब है। किसी को तेज आवाज में गाली देना और हाथापाई करना सही नहीं है।’ प्रोमो में दिखता है कि अब किसी कंटेस्टेंट्स के फॉल में जाने की बारी आ गई है। इसलिए रूलर्स के लिए गोल्डन एप्पल ट्री चैलेंज होता है। इस खेल में प्रतियोगियों को पेड़ पर लगे गोल्डल कलर के एप्पल को तोड़ने के लिए फुर्ती दिखानी पड़ रही है। फिर जो सबसे जल्दी फल तोड़ेता वो किसी एक प्रतियोगी को नॉमिनेट कर सकता है।
वीडियो में दिखाई देता है कि इस चैलेंज में अर्जुन जीत जाते हैं, फिर उन्हें किसी को नॉमिनेट करने के लिए कहा जाता है। अब आगामी एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन नॉमिनेट होता है। इस शो से अभी तक दो प्रतियोगी बाहर हो चुके हैं। नूरिन का एविक्शन हो चुका है। इसके अलावा रेसलर संगीता फोगट को शो ‘राइज एंड फाॅल’ बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल, उनके पति पहलवान बजरंग पूनिया के पिता का निधन हो गया है। ससुर के निधन की खबर मिलने पर संगीता ने रियलिटी शो और इसमें शामिल प्रतियोगियों को अलविदा कहा। वह अब शो का हिस्सा नहीं है।







