Home बिहार रोहतास के बंजारी सीमेंट फैक्ट्री में उत्पादन विस्तार को मिली मंजूरी

रोहतास के बंजारी सीमेंट फैक्ट्री में उत्पादन विस्तार को मिली मंजूरी

218
0
Approval given for production expansion at Banjari Cement Factory, Rohtas

सासाराम। रोहतास जिले के बंजारी स्थित मेसर्स रोहतास सीमेंट (डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड की इकाई) के सीमेंट उत्पादन विस्तार को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत स्वीकृति दी गई है। नियम-7 के उपनियम (2)(iv) के अंतर्गत कंपनी को 1 मिलियन टीपीडी से अतिरिक्त 0.5 मिलियन टीपीडी का विस्तार करने की अनुमति दी गई है, जिससे कुल उत्पादन क्षमता 1.5 मिलियन टीपीडी हो जाएगी।

इस विस्तार परियोजना के लिए कुल 10,732.00 लाख (लगभग 107.32 करोड़) के निजी पूंजी निवेश को मंजूरी प्रदान की गई है। इकाई की स्थापना एवं विस्तार के बाद राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस परियोजना से कुल 594 कुशल एवं अकुशल कामगारों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

GNSU Admission Open 2026

जिला प्रशासन ने इसे जिले के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की हुई कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी। जिसमें रोहतास जिले में सीमेंट की फैक्ट्री खोलने एवं बंजारी सीमेंट फैक्ट्री को सीमेंट उत्पादन विस्तार की मंजूरी दी गई है।

GNSU Admission Open 2026