Home बिहार 9 से 11 मार्च तक स्कूलों में खिलाई जाएगी फ़ाइलेरियारोधी दवाएं

9 से 11 मार्च तक स्कूलों में खिलाई जाएगी फ़ाइलेरियारोधी दवाएं

15
0
Anti-filariasis medicines will be administered in schools from March 9 to 11.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र

मध्याहन भोजन के बाद खिलाई जाएगी दवा

GNSU Admission Open 2026

सासाराम। जिला के एमडीए संचालित प्रखंडों के स्कूलों में 9 से 11 मार्च तक विद्यालय स्तर पर सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरियारोधी दवाएं खिलाई जाएँगी. इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं. जारी पत्र में बताया गया है कि फ़ाइलेरिया से बचाव के लिए सरकार हर वर्ष सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम ( एमडीए ) का आयोजन करती है. अभियान के तहत दो साल से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़कर सभी को फ़ाइलेरिया की दवा खिलाई जाती है. 9 से 11 मार्च तक विद्यालयों में राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.

जारी पत्र में बताया गया है कि निर्धारित तिथियों के दौरान ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर टेम का स्कूलों में बूथ संचालन में सहयोग किया जाए. साथ ही निर्देशित है कि बच्चों को दवा मध्याहन भोजन के बाद ही खिलाई जाए. विद्यालय के शिक्षक इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि इन दिनों सभी विद्यार्थी टिफिन लेकर स्कूल आएं. विद्यालय के सभी वर्ग के शिक्षक/शिक्षिका द्वारा डायरी पर एमडीए की दवा खाने के लिए संदेश लिखवाना और अभिभावक से हस्ताक्षर कर विद्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा. स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान बच्चों को फ़ाइलेरिया बीमारी के बारे में बताया जाएगा.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रहेंगे नोडल

जारी पत्र में बताया गया है कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी छात्रों एवं अभिवाकाओं को जागरूक करने के साथ उक्त तिथियों को सभी छात्र/छात्राओं की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाए. संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड के शिक्षा विभाग के लिए इस काम के लिए नोडल पदाधिकारी रहेंगे.

GNSU Admission Open 2026