Home बिहार नारायण वर्ल्ड स्कूल के अंशु का सीबीएसई राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में चयन

नारायण वर्ल्ड स्कूल के अंशु का सीबीएसई राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में चयन

561
0
Anshu of Narayan World School selected for CBSE National Boxing Competition

डेहरी (रोहतास)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के न्यू एंजल्स सीनीयर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित सीबीआई पूर्वी जोन क्लस्टर खेलों की अंडर – 17 की (70-75 किलो) वजन क्षमता वाले बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में नारायण वर्ल्ड स्कूल के इस उभरते सितारे ने 480 खिलाड़ियों के विरुद्ध अपने मुक्केबाजी के कौशल को‌ प्रदर्शित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की है। इस प्रतियोगिता के लिए अंशु ने भारतीय खेल‌ प्राधिकरण के हिमाचल प्रदेश बाॅक्सिंग यूनिट में लगभग एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि अंशु विद्यालय के शुरुआती दिनों से ही खेल‌ भावना से अत्यंत प्रभावित रहा है और बाॅक्सिंग को ही वह अपना करियर बनाना चाहता है। अंशु 42 बिहार बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर सासाराम के अधीन कैडेट के तौर पर भी अपनी प्रशिक्षण जारी रखे‌ हुए है। अंशु मानते हैं कि नारायण वर्ल्ड स्कूल और राष्ट्रीय कैडेट कोर ने उसे एक आदर्श खिलाड़ी बनने में पूरा सहयोग और सामर्थ्य प्रदान किया है।

GNSU Admission Open 2026

अंशु को 42 बिहार बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर सासाराम के कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक ने भी शुभकामनाएं दी और यह निर्देशित किया की अंशु को बटालियन की ओर से 3000 रुपए की खेल प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। अपनी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को आभार व्यक्त करते हुए अंशु ने अपने माता – पिता और विद्यालय की निदेशक डाॅ मौनिका सिंह से प्राप्त विशेष अनुराग को भी इंगित किया और यह स्पष्ट किया की खिलाड़ी के लिए उसके समाज का सहयोग अति महत्वपूर्ण है।

GNSU Admission Open 2026