Home बिहार पटना में वृद्ध की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने पुलिस से...

पटना में वृद्ध की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने पुलिस से की आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग

179
0
An elderly man was murdered by slitting his throat in Patna; angry people demanded the immediate arrest of the accused from the police.

पटना: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई एक निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। 62 वर्षीय मोहम्मद रईस की अति व्यस्त सड़क स्थित बक्शी मैदान के पास चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।

मृतक की पहचान मोहम्मद रईस के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

GNSU Admission Open 2026

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद रियाज ने बताया कि रईस का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि रईस पांचों वक्त के नमाजी थे और सादा जीवन जीते थे। परिजनों के अनुसार, वे शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी तरह की रंजिश की जानकारी नहीं है। ऐसे में हत्या के पीछे की वजह समझ से परे है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। चौक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026