Home बिहार AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, ओवैसी ने गैर-मुस्लिम चेहरों पर...

AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, ओवैसी ने गैर-मुस्लिम चेहरों पर भी लगाया दांव

440
0
AIMIM releases candidate list, Owaisi bets on non-Muslim faces too

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने कुल 25 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद, एआईएमआईएम ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है और अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने इस बार अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए दो गैर-मुस्लिम चेहरों को भी टिकट दिया है, जो बिहार में अपने जनाधार को सिर्फ मुस्लिम समुदाय तक सीमित न रखने का एक स्पष्ट संकेत है।

इनमें ढाका विधानसभा सीट से पूर्व भाजपा विधायक के भाई राणा रणजीत सिंह और सिकंदरा (एसी सुरक्षित सीट) से मनोज कुमार दास का नाम शामिल है। एआईएमआईएम की इस सूची में सबसे प्रमुख नाम बिहार इकाई के अध्यक्ष और एकमात्र विधायक अख्तरुल ईमान का है, जिन्हें एक बार फिर अमौर सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, सीमांचल क्षेत्र पर पार्टी का विशेष ध्यान बना हुआ है, जहां पिछली बार (2020) में उसने 5 सीटें जीती थीं। कोचाधामन, बहादुरगंज, किशनगंज, बायसी और जोकीहाट जैसी मुस्लिम बहुल सीटों पर पुराने और नए चेहरों को मौका दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026
1अमौरअख्तरुल इमान
2बलरामपुरअदिल हसन
3ढाकाराणा रणजीत सिंह
4नरकटिया एसीएस हक
5गोपालगंजअनस सलाम
6जोकी हटमुरशिद आलम
7बहादुरगंजतौसीफ आलम
8ठाकुरगंजगुलाम हसनैन
9किशनगंजवकील शम्स आगाज
10बैसीगुलाम सरवर
11शेरघाटीशाह ए अली खान
12नाथ नगरएमडी इस्माइल
13सिवानमोहम्मद कैफ
14केओटीअनिसुर रहमान
15जालेफैसल रहमान
16सिकंदरामनोज कुमार दास
17मुंगेरडॉ. मुनाजिर हसन
18नवादानसीमा खातून
19मधुबनीरशीद खलील अंसारी
20दरभंगा ग्रामीणमोहम्मद जालाल
21गोराबोरमअख्तर शाहंशाह
22कस्बाशाहनवाज आलम
23अररियामोहम्मद मंजूर आलम
24बरारीमतीउर रहमान शेरशाहबादी
25कोचाधामनसरवर आलम

एआईएमआईएम का सीमांचल क्षेत्र पर फौकस मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करता है, खासकर सीमांचल के इलाकों में जहांमुस्लिम वोट बंटने की आशंका से महागठबंधन की राह कठिन हो सकती है। पार्टी ने कहा है कि उसका लक्ष्य बिहार के सबसे वंचित और उपेक्षित तबकों की आवाज बनना है।

GNSU Admission Open 2026