Home बिहार गंगा स्नान के दौरान हादसा, महिला को बचाने गए तीन युवक डूबे

गंगा स्नान के दौरान हादसा, महिला को बचाने गए तीन युवक डूबे

52
0
Ahead of the Rajya Sabha elections, there is a stir in the NDA, as IP Gupta's claim increases tension.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां गंगा स्नान के दौरान एक महिला को बचाने के प्रयास में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। यह घटना भागलपुर के धोधा घाट की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के दौरान एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद तीन युवक तुरंत उसे बचाने के लिए गंगा नदी में कूद पड़े।

बताया जा रहा है कि नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, शालिग्राम साह के 24 वर्षीय पुत्र सनी कुमार और 26 वर्षीय बॉबी कुमार अपनी फुआ रुकमनी देवी को बचाने के लिए गंगा में उतरे थे। लेकिन गंगा की तेज धारा के कारण तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से रुकमनी देवी को सुरक्षित गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया।

GNSU Admission Open 2026

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शव गंगा नदी से बाहर निकाले गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।






GNSU Admission Open 2026