Home बिहार 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात के बाद पीएम मोदी...

13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात के बाद पीएम मोदी ने दिलाई लालटेन राज की याद

335
0
After the gift of development projects worth 13 thousand crores, PM Modi reminded of the Lantern Raj

गयाजी: बिहार के गयाजी का प्रधानमंत्री का दौरा कई मायनों में खास रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। मगध विवि. के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दूर-दूर तक जनसमूह नजर आया है। वहीं, पीएम ने इस बीच 30 विकास परियोजनाओं की सौगात जनता को दी है।  पीएम ने अपने संबोधन में सबसे पहले कहा कि विश्व विख्यात ज्ञान व मोक्ष की पवित्र नगरी गयाजी को हम प्रणाम कर ही। विष्णुपद मंदिर के ई गौरवशाली भूमि पर अपने सबके अभिनंदन करत ही। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्रीमंडल के सहयोगी जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, सतीशचंद्र दूबे, राजभूषण चौधरी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा व अन्य सांसद।

पीएम ने कहा कि गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति की धरती है। यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पवित्र भूमि है। गयाजीकी सांस्कृतिक व पौराणक विरासत काफी समृद्ध है। यहां के लोगों की इच्छा थी कि इस नगरी को गयाजी कहा जाए। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद देता हूं। आज भी गयाजी की पावन भूमि से एक ही दिन में 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इससे बिहार के विकास को गति मिलेगी ओर लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं। बिहार में बेहतर स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर का भी उद्घाटन हुआ। बिहार के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए एक और सुविधा मिल गई।

GNSU Admission Open 2026

साथियों, गरीब के जीवन से मुश्किलें दूर करना, महिलाओं के जीवन को आसान बनाना। जबतक हर जरुरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता। मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ पिछले 11 साल में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए हैं। अकेले बिहार में 38 लाख से अधिक आवास बनाए गए हैं। गयाजी में भी 2 लाख से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर मिला है। और हमने सिर्फ गली में चहारदीवारी नहीं दी। बल्कि घरों के साथ गरीबों को उनका स्वाभिमान दिया है। घरों में बिजली, पानी, शौचालय और गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है। यानि गरीब परिवारों को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान से जीने की गारंटी मिली है। आज इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बिहार के मगध क्षेत्र के 16 हजार से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर दिया। यानि इस बार इन परिवारों में दीवाली और छठ पूजा की रौनक और ज्यादा होगी। मैं अपना घर पाने वाले सभी लाभार्थी परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। और जो लोग अब भी पीएम आवास योजना के लाभ से छूट गए हैं।

मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पीएम आवास अभियान तबतक जारी रहेगा। जबतक हर गरीब को अपना पक्का घर नहीं मिल जाता। बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है। जब-जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है। बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है। बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। इसीलिए जब काश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है। बिहार की धरती सेलिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है। आपको याद होगा पाकिस्तान हमपर ड्रोन और मिसाइल चला रहा था। औश्र भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। साथियों ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकी हमला कर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी। साथियों बिहार का तेज विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकता है।







GNSU Admission Open 2026