Home बिहार 7 साल की फेसबुक दोस्ती, फिलीपींस से मुंगेर आकर सारा ने रचाई...

7 साल की फेसबुक दोस्ती, फिलीपींस से मुंगेर आकर सारा ने रचाई शादी

163
0
After a 7-year Facebook friendship, Sara came to Munger from the Philippines and got married.

मुंगेर: जानकारी के अनुसार, ऋषि कुमार, जो वर्तमान में एशियन पेंट्स में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, की सात वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से सारा से दोस्ती हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्रेम में बदल गई। लंबे समय तक ऑनलाइन संपर्क में रहने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। इसके बाद सारा फिलीपींस से भारत पहुंचीं, जहां हवेली खड़गपुर स्थित पंचवदन मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया।

मंदिर के पुजारी ने पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया। इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय स्तर पर यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। ऋषि ने बताया कि उनके एक मित्र ने भी इसी मंदिर में विवाह किया था, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने यहां शादी करने का निर्णय लिया। विवाह के दौरान सारा ने भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए वरमाला की रस्म निभाई और शादी के बाद पति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

GNSU Admission Open 2026

भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को लेकर सारा ने खुशी जाहिर की और पूरे समारोह का आनंद लिया। परिवार में इस विवाह को लेकर खुशी का माहौल है। नवविवाहित जोड़े के स्वागत में सोमवार को बहु-भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रिश्तेदारों और परिचितों को आमंत्रित किया गया है।बहरहाल, सोशल मीडिया से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब विवाह में बदलकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।